{"_id":"5e9c8b778ebc3e6fa6219162","slug":"unable-to-enter-the-border-yamuna-river-bridge-will-be-stopped-orai-news-knp556054876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा में नहीं कर पाएंगे प्रवेश, यमुना नदी पुल पर रोका जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा में नहीं कर पाएंगे प्रवेश, यमुना नदी पुल पर रोका जाएगा
विज्ञापन
कालपी यमुना पुल की सीमा पर निरीक्षण करते एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक
- फोटो : ORAI
कालपी। गैर राज्यों से पैदल आने वाले श्रमिकों को प्रशासन ने जनपद की सीमा यमुना नदी पुल पर कड़ाई से रोकना शुरू कर दिया है। यहां रोके जाने वाले सभी की जांच कराकर क्वारंटीन किया जा रहा है। उधर एसपी व एडीएम ने कालपी सीमा क्षेत्र यमुना पुल का निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए कि कोई भी सीमा पार न कर पाए।
बता दें कि लॉक डाउन-2 के बाद भी जिले में अन्य जनपदों से मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, पिछले दो दिन से लगातार जिले के किसी न किसी क्षेत्र में बाहर से आए मजदूरों के पहुंचने की सूचना आ रही है। वहीं केवल कालपी क्षेत्र में दो दिन में करीब 32 मजदूर पहुंचे है, हालांकि प्रशासन ने सभी को क्वारंटीन कर दिया है। मजदूरों के पहुंचने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए रविवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एएसपी डा. अवधेश सिंह क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और अधिनस्थों को निर्देश दिया कि लॉकडाउन का कढ़ाई से पालन कराएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी सीमा पार न कर पाए, सभी से कड़ाई से पूछताछ कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। साथ ही उन्होंने सभी को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उधर यमुना पुल सीमा पर रोके जाने वाले लोगों को दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल परिसर म क्वारंटीन किया जा रहा है। एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे, ईओ सुशील कुमार दोहरे, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने वार्डों को सैनिटाइज कराकर लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए। फिर अफसरों ने आटा टोल प्लाजा पर भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उरई। देर रात एसपी डा. सतीश कुमार ने कालपी क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।