{"_id":"690ba1ca6cc4e3a518023b10","slug":"udhna-festival-special-train-stuck-in-traffic-block-stopped-at-bhua-station-orai-news-c-224-1-ori1005-136541-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैफिक ब्लॉक में फंसी उधना त्योहार स्पेशल, भुआ स्टेशन पर रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैफिक ब्लॉक में फंसी उधना त्योहार स्पेशल, भुआ स्टेशन पर रोकी गई
विज्ञापन
उरई। उरई भुआ सेक्शन में ट्रैक के मरम्मत के लिए दो घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लेकर मरम्मत का काम किया गया। इसके चलते उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन को भुआ स्टेशन पर रोक कर चलाया गया।
ट्रैक के मरम्मत के लिए बुधवार को उरई से भुआ सेक्शन के बीच दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दो घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस ब्लॉक में उधना से सूबेदारगंज जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04156 भुआ स्टेशन पर दोपहर के दो बजकर 23 मिनट से 3 बजकर दो मिनट तक करीब 40 मिनट रोककर चलाया गया। इस वजह से यात्रियों को खाने पीने के लिए परेशानी हुई।
यात्रियों का कहना है कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं है। इन ट्रेनों को ऐसी जगह रोका जाए, जहां पर खाने-पीने का सामान मिल सके। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के लिए दो घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। (संवाद)