फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two youths clash for a girl, assault

एक युवती के लिए दो युवक भिड़े, मारपीट

Mon, 04 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths clash for a girl, assault
उरई। एक युवती को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों युवक एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। सड़क पर मारपीट होते देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कालेज उरई गेट पर रविवार सुबह तब अफरातफरी मच गई, जब दो युवक आपस में झगड़ने के बाद एक दूसरे को गिरा-गिराकर पीटने लगे। झगड़ा होते देख उधर से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर मेडिकल चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे इसरार पुत्र सैय्यददीन निवासी ग्राम कहटा थाना आटा जालौन व ओम पाल पुत्र दुजु कुशवाहा निवासी शहबाजपुर गोहन को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि दोनों एक युवती को चाहते हैं और एक-दूसरे से उससे दूर रहने की हिदायत दे रहे थे। इसी बात पर बात बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे को पीटने लगे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed