फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two youths arrested with cartridge and browning

तमंचा कारतूस संग युवक गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with cartridge and browning
कोतवाली में मामले का खुलासा करते एएसपी अवधेश सिंह। - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस को गोली लगने की फर्जी सूचना देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को तमंचा कारतूस, नुकीली छुरी, मोबाइल व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

एएसपी डा. अवधेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम उरई कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड पर मोदी ग्राउंड के पास बाइक पर जा रहे दो युवकों में से एक को किसी ने गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों से पूछताछ की तो पूरा मामला फर्जी निकला। इस पर शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक संजीव कुमार दीक्षित की तहरीर पर अरविंद कुमार उर्फ अवधेश पुत्र लीलाराम निवासी भदारी कोंच व सोनू वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी कांशीराम कालोनी उरई पर गोली मारने की झूठी सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देश में उक्त घटना की जांच शहर कोतवाली पुलिस ने की थी। पुलिस ने अरविंद को पहले ही पकड़ लिया था। वहीं झूठी सूचना देने के आरोप में सोनू वर्मा पुत्र महेश वर्मा को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू के पास से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस एक नुकीली छुरी, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक योगेंद्र पटेल, संजीव कुमार, रविशंकर मिश्रा, सिपाही लक्ष्मण परिहार, शैलेंद्र राजा, पुण्य प्रकाश, आलोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू पर पहले से ही दर्ज हैं दस मामले
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सोनू वर्मा पुत्र महेश वर्मा पर एक्साइज एक्ट का मामला चिरगांव झांसी में, बैट्री चोरी का मामला कोंच में, उरई कोतवाली में आर्म्स एक्ट के मामले के अलावा एट थाने में वाहन चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट , हत्या व आर्म्स एक्ट के मामलों सहित कुल दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed