फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two youth riding bike injured in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two youth riding bike injured in tractor collision
कदौरा (जालौन)। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर गुरुवार की रात कदौरा के बेरी रोड तिराहे पर टैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार, सिद्ध गोपाल (32) व महेंद्र पाल (30) निवासी सरसई थाना कुरारा जिला हमीरपुर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों अपनी रिश्तेदारी में कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में तेहरवीं संस्कार में आए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे। बेरी रोड तिराहे के पास जैसे ही पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत होने दोनों को हमीरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना दबोह निवासी करन सिंह शुक्रवार की दोपहर बाइक से अपनी पत्नी राजेश्वरी को लेकर कोंच के रास्ते उरई इलाज के लिए जा रहा था। तभी कोंच में मुख्य मार्ग पर विचरण कर रही बकरी से बाइक टकरा गई जिसके चलते असंतुलित हुई बाइक से सड़क पर गिरकर राजेश्वरी घायल हो गयी। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed