{"_id":"69efaedc0657fb812d0b1d57","slug":"two-workers-who-came-to-repair-smart-meters-were-held-hostage-by-women-orai-news-c-224-1-ori1005-143545-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्मार्ट मीटर मरम्मत करने पहुंचे दो कर्मियों को महिलाओं ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्मार्ट मीटर मरम्मत करने पहुंचे दो कर्मियों को महिलाओं ने बनाया बंधक
विज्ञापन
फोटो - 28 अधिकारियों से नोकझोंक करते लोग। संवाद
कोंच। कस्बे के तिलक नगर स्थित पुष्पा गार्डन के पास सोमवार दोपहर स्मार्ट मीटर को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मरम्मत के लिए पहुंचे दो कर्मचारियों को महिलाओं ने बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात संभलने के बजाय और तनावपूर्ण हो गए।
बताया गया कि 1912 पर की गई शिकायत के आधार पर दो कर्मचारी स्मार्ट मीटर की मरम्मत के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने उन्हें रोक लिया और बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि टीम द्वारा महिलाओं के परिजनों को पकड़ने की कोशिश की गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
महिलाओं का कहना है कि उनके घरों में बिना पूर्व सूचना के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। कई घरों में ताले लगे होने के बावजूद मीटर लगा दिए गए, जिससे लोगों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि मीटर लगने के कुछ ही दिनों बाद कई घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और रिचार्ज कराने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। करीब एक माह से कई परिवार बिना बिजली के गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के सामने स्मार्ट मीटर का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है।
घटना के दौरान महिलाओं ने विजिलेंस टीम पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। वहीं, स्थिति बिगड़ती देख कुछ कर्मचारी और अधिकारी मौके से हटते नजर आए।
वर्जन:
1912 की शिकायत पर स्मार्ट मीटरों को रिपेयर करने वाले दो कर्मचारी मौके पर गए थे। उन्हें कुछ महिलाओं ने बंधक बना लिया था। मौके पर जाकर महिलाओं को समझा-बुझाकर दोनों को छुड़वा दिया गया। इस दौरान विजिलेंस टीम से कुछ कहासुनी हुई है।
- धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ कोंच