फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two were caught in black marketing of railway tickets

रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने में दो धरे गए

Mon, 03 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two were caught in black marketing of railway tickets
उरई। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के एक नामचीन लाज में छापा मारकर रेलवे के आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया है। दोनों युवक भाई बताए जा रहे है। आरपीएफ उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ क्राइम ब्रांच ग्वालियर के इंस्पेक्टर आरबी गोस्वामी ने उरई आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय के साथ संयुक्त टीम बनाकर शहर की एक नामचीन लाज (मुसाफिरों के ठहरने का स्थान) में रविवार को देर शाम छापा मारा। टीम ने वहां से दो लोगों को पकड़ लिया। आरपीएफ ने वहां से अग्रिम तारीखों में बने आरक्षित टिकट और कंप्यूटर सिस्टम जब्त कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि आरक्षित टिकटों की दलाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। आईआरसीटीसी से भी जांच के आदेश आए थे, इस पर कार्रवाई की गई है। जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, तब ही उनके नाम बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed