फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trucks collided on the highway, caught fire, the driver of one truck was burnt alive

Jalaun News: हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, लगी आग, एक का चालक जिंदा जला

Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on the highway, caught fire, the driver of one truck was burnt alive
हादसे के बाद हाईवे पर जलते ट्रक ।  - फोटो : संवाद
एट (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास नासिक से फल लादकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक रविवार रात दो बजे आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। क्लीनर ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन ट्रक चालक अंकित चौरसिया केबिन में फंसकर जिंदा जल गया। हाईवे पर ट्रकों के जलने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर फायर टीम व थाना पुलिस पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। क्लीनर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी अंकित चौरसिया (28) ट्रक चालक थे। शुक्रवार को वह क्लीनर पवन कुमार (22) के साथ नासिक से ट्रक में फल लादकर असम के गुवाहाटी जा रहे थे। रविवार रात दो बजे जब ट्रक एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास पहुंचा तभी आगे चल रहे भूसे से लदे ट्रक में पीछे से घुस गया।
विज्ञापन

भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख क्लीनर पवन डीसीएम से कूद गया। लेकिन चालक अंकित केबिन में फंसने से निकल नहीं सके और आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौका देखकर भाग गया। दोनों ट्रकों में आग लगने से हाईवे जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फायर टीम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए थे। पुलिस ने घायल क्लीनर को मेडिकल कालेज भिजवाते हुए वाहनों को किनारे खड़ा कराकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को किनारे कराकर यातायात शुरू करवाया। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने कहा कि आग लगने से ट्रक चालक की केबिन में फंसकर जलने से मौत हुई है। दोनों ट्रकों को हाईवे से हटाकर किनारे खड़ाकर यातायात शुरू करा दिया गया था।



ट्रक से फैले फलों को लूटने की मची होड़
एट। चालक ट्रक में अंगूर, सेब, संतरा सहित अन्य फलों को लादकर गुवाहाटी जा रहा था। गिरथान के पास दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लगी और वह धू-धूकर जलने लगे। हादसे में ट्रक में लदी फलों की क्रेट सड़क पर गिर गईं और फल हाईवे पर बिखर गए। इससे वहां मौजूद लोग फलों को हाथों और पॉलिथीन में भरकर भागने लगे। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई है और क्लीनर जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed