{"_id":"668429152ba86f529505a255","slug":"two-trains-including-antyodaya-were-cancelled-many-trains-were-delayed-by-hours-orai-news-c-224-1-ka11004-116689-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अंत्योदय समेत दो ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अंत्योदय समेत दो ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं
Tue, 02 Jul 2024 09:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर के गोंडा स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के चलते गोरखपुर की ओर से आने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं गोरखपुर के रास्ते से आने जाने वाली यात्री ट्रेनें भी 11 घंटे देरी से आ रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
मंगलवार को झांसी कानपुर रेलवे रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 12597 गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस और महबूबनगर से गोरखपुर ट्रेन नंबर 05304 स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया है। वहीं बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल अपने निर्धारित समय से 3 घंटा देरी से आ रही है। गोरखपुर से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12511 दोपहर 2.51 बजे के स्थान पर रात को 1.55 बजे आएगी।
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस भी 4 घंटा 18 मिनट, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19167 छह घंटा 30 मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर काटना पड़े। इससे उन्हें बहुत परेशानी है। यात्रियों का कहना है कि अचानक रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों का संचालन में देरी, निरस्तीकरण और रूट का डाइवर्ट करने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
रेल प्रशासन को इसके लिए पहले से सूचित करना चाहिए। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गोंडा स्टेशन के पास तीसरी लाइन की मरम्मत का काम चलने की वजह से पैसेंजर ट्रेनें देरी से चल रही है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय से संचालित होगी। जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी।