{"_id":"666b47fc6cc43eba06099a84","slug":"two-thieves-nabbed-with-twenty-goats-scorpio-recovered-orai-news-c-224-1-ori1001-115890-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बीस बकरियों संग दो चोर दबोचे, स्कॉर्पियो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बीस बकरियों संग दो चोर दबोचे, स्कॉर्पियो बरामद
Fri, 14 Jun 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मकरेछा मार्ग से दो शातिर चोरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने बीस बकरियां, एक स्कॉर्पियो, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। आरोपियों ने दो दिन पहले किसान की बकरियों को चोरी किया था।
डकोर थाना क्षेत्र के मकरेछा गांव निवासी मातादीन यादव ने मंगलवार को थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि चोरों ने उसकी 16 बकरियां गांव से ही चोरी कर ली हैं। जानकारी पर पुलिस ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि मकरेछा मार्ग पर शातिर चोर खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर महोबा के राठ चुंगी सिटी निवासी यूनिस उर्फ मोहम्मद अली व फेजर खां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपियों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं।