{"_id":"68e42a1475a9b8ed1008a8cf","slug":"two-teenagers-sustained-burn-injuries-after-car-caught-fire-while-filling-gas-from-lpg-cylinder-orai-news-c-224-1-ori1005-135505-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार में एलपीजी सिलिंडर से गैस भरते समय लगी आग, दो किशोर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार में एलपीजी सिलिंडर से गैस भरते समय लगी आग, दो किशोर झुलसे
विज्ञापन
फोटो- 20 आग लगने से जलकर राख हुई ईको गाड़ी। स्रोत-ग्रामीण
जालौन। ग्राम सींगपुरा में सोमवार को एक कार में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी देवेंद्र कुमार घर के बाहर खड़ी ईको कार में घरेलू एलपीजी सिलिंडर से गैस रिफिलिंग कर रहे थे। रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ और स्पार्किंग से कार में आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में देवेंद्र कुमार के दोनों बेटे योगेश (17) और राम (14) भी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
सूचना मिलने पर एसआई निसार अहमद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर व आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। चार पहिया एलपीजी वाहनों में अधिकांशतः घरेलू सिलिंडरों से ही रिफिलिंग की जाती है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों और प्रशासनिक अमले की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।