फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two teams have been formed to apprehend the transgender individuals after an incident of obscenity involving a passenger.

Jalaun News: यात्री से अश्लीलता के बाद किन्नरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन

Fri, 19 Dec 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two teams have been formed to apprehend the transgender individuals after an incident of obscenity involving a passenger.
उरई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्री के साथ अश्लीलता के बाद सुरक्षाबल सकि्रय हो गए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी व आरपीएफ ने अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया।
विज्ञापन

कुशीनगर एक्सप्रेस में मंगलवार की रात यात्रियों के साथ किन्नरों ने अभद्रता की थी। इस पर बुधवार को जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने दो किनारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके अलावा तीन किन्नरों को पकड़ा गया था। लगातार किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान करने और उनसे अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को को रेलवे सुरक्षा बलों ने यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में अभियान चलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव का कहना है कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस, पनवेल गोरखपुर, मुंबई सीतापुर, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम, वलसाड से कानपुर जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस, झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed