{"_id":"5fe8cae58ebc3e3dd12f894e","slug":"two-sides-clashed-over-water-dispute-firing-orai-news-knp60250807","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन
जालौन। खेत में पानी लगाने के दौरान पहले शनिवार रात और फिर रविवार सुबह को किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर कोतवाली लाकर पूछताछ की। शाम को एक पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी नसरुद्दीन शनिवार की रात अपने खेत में इंजन से पानी लगा रहे थे। चकरोड पर रखे इंजन से सड़क पर पानी गिर रहा था। पड़ोसी किसान मजीद ने उन्हें पानी को फैलने से रोकने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में मजीद घर चले गए। रात में किसी समय नसरुद्दीन का इंजन नाले में गिर गया। उन्हें शक हुआ कि इंजन मजीद ने गिराया है।
इसी बात को लेकर रविवार की सुबह दोनों में फिर झगड़ा हो गया।
बताते हैं कि नसरुद्दीन की ओर से तमंचे से फायरिंग की दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने सीबू व उसके दो साथियों को पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया। मजीद के पुत्र अजमेरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नसरुद्दीन, शादाब उर्फ सीबू व नरेंद्र ने उनके खेत में लगा तीन क्विंटल तार काट लिया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो वह विवाद करने लगे।
विज्ञापन
सुबह नसरुद्दीन, शादाब, नरेंद्र व राहुल उनके यहां तमंचा व चाकू लेकर आए और गालीगलौज करते हुए उन पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। उधर, नसरुद्दीन पक्ष से शादाब ने बताया कि नाले में गिरने से इंजन खराब हो गया। इसकी शिकायत करने के लिए वे गए तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एक पक्ष की ओर से अभी तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।