फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two sides clashed over wall construction, couple injured

दीवार बनाने पर दो पक्ष भिड़े, दंपति घायल

Wed, 26 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over wall construction, couple injured
माधौगढ़। दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडा चलने से एक पक्ष के दंपति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि दूसरे पक्ष पर मारपीट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा में गोविंद पुत्र गंगाराम और उसकी पत्नी सीमा घर पर दीवार बना रहे थे तभी पड़ोसी रामशरण पुत्र डालचंद्र व बुद्धप्रकाश पुत्र रामऔतार ने दीवार बनाने का विरोध किया लेकिन दंपति उनकी बात अनसुनी कर दीवार बनाते रहे। जिससे आक्रोशित रामशरण व बुद्धप्रकाश लाठी-डंडा लेकर आ गए और गालीगलौज करने लगे। बात बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोविंद व उसकी पत्नी सीमा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घायल युवक मजदूरी कर गुजर बसर करता है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed