{"_id":"5f3979348ebc3eabe82cddbc","slug":"two-sides-clashed-in-wall-collapse-five-injured-orai-news-knp5771181140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराने में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिराने में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
विज्ञापन
कदौरा स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण के लिए जाता हरकिशन का परिवार
- फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में दीवार हटाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा बावनी में रविवार शाम पांच बजे हरिकिशन पुत्र देवीदीन घर पर अपने परिजनों के साथ बैठा था, तभी गांव के एक दर्जन लोग आए और जबरन घर के बाहर की दीवार गिराने लगे। जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटने लगे। मारपीट में हरिकिशन (55) उसकी पत्नी माया (50) पुत्र देवीशंकर (17) पुत्री छोटी बिट्टी (22) व दूसरे पक्ष से सुनीता (40) को चोटें आईं।
मामला बढ़ते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हरिकिशन ने बताया कि गांव का कामता प्रसाद दबंगई के बल पर जबरन उसकी वर्षों पुरानी दीवार गिरा कर रास्ता निकालना चाहता है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह ने बताया कि प्लाट के विवाद को लेकर हरिकिशन व कामता प्रसाद में विवाद हुआ है। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।