फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two sides clashed in the presence of police, stone pelting, constable injured

पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, पथराव, सिपाही जख्मी

Sun, 07 Jun 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in the presence of police, stone pelting, constable injured
पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते उपद्रवी - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाने गई पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दो पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुुंचे तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटवाया। बीच बचाव के दौरान एक सिपाही भी चुटहिल हो गया।
विज्ञापन

26 मई को गांव के जितेेंद्र सिंह और जसवंत सिंह ने ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी की सहमति से एसडीएम कोंच को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें गांव के तमाम लोगों द्वारा खलिहान की जमीन गाटा संख्या 76 पर अवैध रूप सेे कब्जा करने की शिकायत करते हुए कब्जा हटवाने की मांग की थी। शनिवार को गांव की लेखपाल संजना राजस्व टीम और सागर चौकी इंचार्ज संजीव कटियार व सिपाही अजय के साथ गांव पहुंचीं और खलिहान में किए गए कब्जों को जेसीबी से हटवाना शुरू कर दिया। इसी बीच कब्जाधारक एकजुट होकर वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वहीं गांव में एक दूसरा खलिहान गाटा संख्या 101 भी है, जिस पर भी तमाम लोग अवैध कब्जे किए हैं और वे भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर दो पक्षों के जमा होने के बाद एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र दोनों पक्ष पथराव करते रहे, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस भी पथराव देखकर इधर-उधर हो गई। चौकी इंचार्ज और सिपाही खुद को बचाने को भागने लगे। इस बीच सिपाही अजय भी बीच बचाव में चुटहिल हो गया। बवाल की सूचना पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे औैर बवालियों को खदेेड़ कर अवैध कब्जे हटवाए। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे तहसीलदार व इंस्पेक्टर क्राइम

पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे तहसीलदार व इंस्पेक्टर क्राइम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed