{"_id":"5e973fe38ebc3e76a71ef31e","slug":"two-shops-sealed-for-lockdown-violation-orai-news-knp5554033175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो दुकानें सील
विज्ञापन
जालौन। लॉकडाउन का उल्लंघन करना दो व्यापारियों को महंगा पड़ गया। बुधवार को कालपी में एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारकर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दो दुकानों को सील कर दिया है। साथ में दोनों दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन का मामला भी दर्ज कराया।
बुधवार को एसडीएम कौशल कुमार सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद्र पटेल, ईओ सुशील कुमार दोहरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार आदि टीम टरननगंज बाजार में चेकिंग कर रहे थी, इस दौरान बाजार में स्थित महेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स व सीमा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खुली पाई गई।
टीम ने दोनों दुकानों को शासनादेश का उल्लंघन करने पर सील कर दिया। दुकानदारों महेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर टरननगंज चौकी में मामला दर्ज दर्ज कराया।