फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two security guards of the district hospital were removed for negligence.

Jalaun News: लापरवाही पर जिला अस्पताल के दो सिक्योरिटी गार्ड हटाए

Sun, 02 Nov 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two security guards of the district hospital were removed for negligence.
उरई। जिला अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो सिक्योरिटी गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दोनों सिक्योरिटी गार्ड पर कई आरोप थे, जांच के बाद उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पूर्व सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें कई पूर्व सैनिक काम में लापरवाही बरत रहे थे, साथ ही तीमारदारों से अभद्रता करने से नहीं चूक रहे थे। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि 14 अगस्त की रात में इमरजेंसी में नवजात का शव मिला था, इस मामले में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड संजीव सिंह की लापरवाही सामने आई थी। जांच टीम की संस्तुति के बाद संजीव सिंह की जिला अस्पताल से सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति संबंधित निगम को थी। इसी तरह सिक्योरिटी गार्ड अजय सिंह के खिलाफ मरीजों से अभद्रता की शिकायतें मिल रही थी। एक महिला तीमारदार ने मोबाइल फोन फेंकने का भी आरोप लगाया था। शिकायत पर डॉ. जेजे राम ने इसकी जांच की थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अजय सिंह की भी जिला अस्पताल से सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति संबंधित निगम से की थी। उन्होंने बताया कि अब दोनों सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं जिला अस्पताल से समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed