{"_id":"6a7390e98a1f8a90970a7e1a","slug":"two-people-including-a-woman-were-bitten-by-a-snake-orai-news-c-224-1-ori1005-147834-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला समेत दो को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला समेत दो को सांप ने डसा
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र में बुधवार को महिला और एक युवक की हालत सांप के डसने से बिगड़ गई। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार किया।
पहली घटना ग्राम मंगरा की है। गांव निवासी दीप्ति देवी मंगलवार रात घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ की उंगली में डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कोंच पहुंचे, जहां उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना ग्राम फुलैला की है। गांव निवासी ऋतिक दिवाकर अपने ताऊ के घर से पैदल लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सांप ने उनके पैर में डंस लिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें तत्काल सीएचसी कोंच पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)