{"_id":"5f36d5a18ebc3e4ad6109a85","slug":"two-people-hanged-at-different-places-orai-news-knp5769332182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों पर दो लोगों ने फांसी लगाई
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र में दो गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना में कुठौंद कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे किराए से रहने वाले संजय दोहरे (47) पुत्र मोतीलाल निवासी जालौन ने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी जागी तो पति के कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई आहट न मिलने पर मकान मालिक व पड़ोसियों को बुलाय। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने बताया कि वह सरकारी टीचर है और संजय धर्मपुरा रोड के पास मेडिकल स्टोर की दुकान किए थे। वह जालौन के रहने वाले और यहां किराए पर रह रहे थे। संजय शराब का भी लती था।
वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम अतरछला में हुई। जिसमें सौरभ सिंह (18) पुत्र इंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार सुबह आठ बजे घर का कमरा बंद कर फांसी लगा ली। परिजन जब कमरा खुलवाने पहुुंचे तो अंदर से कोई आहट नहीं मिली। जिस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो सौरभ फांसी पर लटका हुआ था। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने वह घर में इकलौता पुत्र था और रात में वह अपने चाचा रामअवतार सेंगर के यहां लेटता था। सुबह आठ बजे जब चाचा के घर से दूध पीकर घर आया और कमरे में अंदर गया और बंद होकर फांसी ली।