{"_id":"5f08b2628ebc3e63906f11c4","slug":"two-people-dead-in-a-road-accident-orai-news-knp5705050180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर फैली सब्जी व फल
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में वाहन की टक्कर से विक्षिप्त और दूसरे में सब्जी लादकर जा रही पिकअप पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज विक्षिप्त की शिनाख्त में जुटी है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर में बृहस्पतिवार की रात से सड़क पर घूम रहे 35 वर्षीय विक्षिप्त युवक को किसी वाहन ने शुक्रवार की सुबह रौंद दिया। सुबह जब लोग निकले तो सड़क पर क्षतविक्षत शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिनों से सड़क पर देखा जा रहा था। एट थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार का कहना है कि युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उधर, दूसरी घटना में सब्जी एवं फल लेकर जा रही पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उरई के तुलसीनगर मोहल्ला निवासी चालक सुरेंद्र कुमार राठौर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप पलटने से थोड़ी देर के लिए सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक का शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस की सूचना के बाद चालक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पिकअप में फल एवं सब्जी लादकर कोच मंडी जा रहा था। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार पिकअप बेेकाबू होकर सड़क पर पलट गई और चालक केबिन में फंस गया, जबकि उसका साथी घायल हो गया, लेकिन वह मौके से भाग गया। पिकअप में लदी सब्जी और फल रोड के चारों ओर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक सुरेंद्र राठौर की फाइल फोटो- फोटो : ORAI
विज्ञापन