फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people caught with two and a half kilos of cannabis

ढाई किलो गांजे संग दो लोगों को दबोचा

Thu, 27 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two people caught with two and a half kilos of cannabis
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए गांजा अभियुक्त - फोटो : ORAI
कोंच। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ कोंच राहुल पांडे के निर्देशन में बुधवार सुबह साढे़ सात बजे कोतवाल इमरान खान, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार, खेड़ा चौकी प्रभारी सुदीश कुमार हमराहियों के साथ रुटीन चेकिंग पर पंचानन चौराहे पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पंचानन-खेड़ा चौकी मार्ग पर गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस पार्टी बताए गए स्थान की ओर बढ़ी तो दो व्यक्ति संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ढाई किलोग्राम सूखा गांजा निकला। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रवि पुत्र बब्बूराजा व राजकुमार पुत्र रावसाहब निवासीगण ग्राम पांड़ौरी थाना कैलिया बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed