फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people bitten by a mad dog

पागल कुत्ते ने दो लोगों को काटा

Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two people bitten by a mad dog
कुत्ते का भौंकना - फोटो : डेमो फोटो
सिरसाकलार थाना के गांव पिथऊपुर में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। उसने एक मासूम सहित दो लोगाें को काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। परिजनाें ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सिरसाकलार थाना के गांव पिथऊपुर में रविवार की सुबह पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। उसने गांव में जा रहे वृद्ध आत्माराम शाक्यवार (70) को
विज्ञापन


काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सोनी(7) को भी काट लिया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणाें को हुई तो उन्हाेंने कुत्ते को गांव के बाहर जंगल में खदेड़ दिया। कुत्ते के कारण लोग बच्चाें को घर से नहीं निकलने दे रहे है। परिजनाें ने दोनाें घायलाें को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। जिले में आवारा पशुओं ने उत्पात मचा रखा है। पहले अन्ना पशुओं ने
विज्ञापन


लोगों के खेत चर लिए और अब आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। बता दें कि पूर्व में कालपी आदि क्षेत्रों में बंदरों का भी उत्पात रहा है। इन बंदरों ने कई बार घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों को घायल भी कर दिया। पर अब तक इस ओर किसी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका बनाएगा पशु बंदीगृह
उरई नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने का काम नगर पालिका का है। पूर्व में इन्हें कांजी हाउस में बंद किया जाता था। पर मेनका गांधी के पशु क्रूरता एक्ट लागू कराने के बाद इसे बंद कर दिया गया। अब हाल ही में हाईकोर्ट ने यह व्यवस्था दी कि एक बंदीगृह जरूर बनाया जाना चाहिए जिसमें पशुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं की


जाएंगी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने एक प्रस्ताव भी पास कर लिया है। अब नगर पालिका जल्द ही आवारा पशुओं खासकर कुत्तों के लिए एक पशु बंदी गृह बनाएगा। उन्होंने बताया कि पागल कुत्तों व बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग और पशु विभाग का है। वे उन्हें इंजेक्शन के शाट देते हैं। उनसे भी समन्वय बिठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed