फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two parties clashed over dumping of soil, five injured

Jalaun News: मिट्टी डालने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Fri, 27 Sep 2024 06:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 27 Sep 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over dumping of soil, five injured
माधौगढ़। मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बे के सिहारी रोड निवासी धर्मेंद्र राठौर के दरवाजे पर ट्रैक्टर से मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान किसी बात पर पड़ोसी गुड्डू राठौर व धर्मेंद्र राठौर के बीच विवाद होने लगा। शोरगुल सुनकर गुड्डू का पुत्र अजय लाठी लेकर आ गया। विवाद कर रहे धर्मेंद्र राठौर को लाठी-डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। भतीजे को पिटता देख चाची राजकुमारी, गुड्डी देवी व बहन छाया व अटागांव निवासी कमल सिंह बीच बचाव में आ गए।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने लाठी-डंडा मारकर सभी को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ज्यादा चोट लगने पर डॉक्टर ने चाची राजकुमारी, चाची गुड्डी देवी, बहन छाया, कोमल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल पप्पू सिंह का कहना है कि धर्मेंद्र राठौर की तहरीर पर आरोपी गुड्डू राठौर व अजय को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed