फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two nominations including BSP candidate

बसपा प्रत्याशी सहित दो ने किया नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 03 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two nominations including BSP candidate
नगर निकाय चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

उरई। नामांकन के छठे दिन बसपा प्रत्याशी रहीस खान ने अपना एक सेट दाखिल कर नामांकन किया। इसी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुनीता सिंह ने भी दावेदारी की। वहीं नगर पालिका के सदस्य पद के लिए 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे।

विज्ञापन


नगर पालिका व पंचायत चुनाव के लिए 29 अक्तूबर से शुरू हुए नामांकन के छठवेें दिन शुक्रवार को जिले से पहली बार किसी बड़े दल से नामांकन दाखिल हुआ। बसपा के प्रत्याशी रहीस खान ने  अपना नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुनीता देवी ने भी नामांकन किया। इस दौरान उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आरिफ, अजय पाल, लालमन वर्मा, अवधेश निरंजन, सुरेश गौड़, नारायण हरी अवस्थी, संजय कुरेले आदि ने पर्चे खरीदें तो वहीं 74 सदस्यों ने भी पर्चो की खरीद की।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी ने अपना पहला सेट गुपचुप तरीके से दाखिल किया, जो दिन भर चर्चाओं का विषय बना रहा। प्रशासन ने कलक्ट्रेट के बाहर ही प्रत्याशियों के वाहन रोक दिए। खरीद के लिए परिसर में बने काउंटरों तक सिर्फ  प्रत्याशियों को ही जाने दिया गया। उधर, कोटरा नगर पंचायत में नामांकन के छठवें दिन पहला नामांकन दाखिल हुआ। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया तो सपा के मधुसूदन सिंह व पाती राम ने पर्चा खरीदे। वहीं 18 सदस्यों ने भी पर्चे खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed