फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two months later, an FIR was filed against the juvenile for raping the teenager.

Jalaun News: दो माह बाद किशोर पर दर्ज हुई किशोर से दुष्कर्म की प्राथमिकी

Mon, 08 Jun 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two months later, an FIR was filed against the juvenile for raping the teenager.
कोंच। किशोरी के साथ दो माह दुष्कर्म करने वाले किशोर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी किशोर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ परमेश्वर प्रसाद को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि दो माह पूर्व पड़ोसी किशोर ने उसके घर में घुसकर उसकी अकेली 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह शिकायत करने किशोर के घर पहुंची थी जहां किशोर के पिता ने अपने लड़के के साथ उसकी बेटी की शादी कराने का आश्वासन उसे दिया था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इसके बाद किशोर ने कई बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अब शादी करने की अपनी बात से मुकर गया है, उल्टे उसे बेटी सहित जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed