फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two miscreants who robbed woman's mangalsutra arrested in encounter

Jalaun News: महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed woman's mangalsutra arrested in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। महिला से हुई मंगलसूत्र लूट के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनकी निशानदेही पर उनके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। लुटेरों के पास से महिला से लूटा हुआ मंगलसूत्र, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड पर छह जुलाई को बाइक सवार लुटेरों ने महिला से मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को कांशीराम कॉलोनी के पास पुलिस ने बाइक से जा रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो युवक फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रविकांत कुशवाहा व नई बस्ती निवासी रविंद्र राठौर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। उनसे पूछताछ के बाद कोंच से ही पुलिस ने साथी प्रताप नगर निवासी राज कुशवाहा व जय प्रकाश नगर निवासी रूपेश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, दो तमंचा, कारतूस खोखा, नगदी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के बारे में और जानकारी आसपास के जिलों से पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed