फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two miscreants arrested for theft, one ran away

Jalaun News: चोरी के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार, एक भागा

Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for theft, one ran away
रामपुरा। चोरी के आरोप में दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी लोडर से कूदकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए शातिरों से चोरी की सात बाइकें और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

चोरी का खुलासा करते हुए जालौन सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि रविवार को थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सामान और बाइकों को लोडर में भरकर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इस पर रामपुरा थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी ने पुलिस के साथ मध्यप्रदेश बॉर्डर पर लोडर को पकड़ लिया। पुलिस ने थाना रामपुरा क्षेत्र के गांव नरौल निवासी सुंदरलाल उर्फ सोनू शाक्यवार, माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नरौल निवासी गोलू पुलिस को देखकर चलते लोडर से कूदकर भाग गया। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस और डेढ़ किलो गांजा, सात बाइक, एक लोडर और 2900 रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी घटनाओं तथा नगर में दुकानों की चोरी को लेकर पुलिस बारीकी से जांच में जुटी थी। इन चोरों के चोरी की घटनाओं में पकड़े गए आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन

साले ने जीजा से की मारपीट
माधौगढ़। बंगरा निवासी अन्नू ने कोतवाल विमलेश कुमार को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम ससुराल गोर्वधनपुरा गया था। साला शराब में धुत होकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर विकास ने डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल ने बंगरा चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी को जांच सौंप दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed