फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two inter-state thieves caught

दो अंतरजनपदीय चोर पकड़े

Sat, 06 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two inter-state thieves caught
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। एक माह पहले कोंच कस्बे में बाइक पर टंगे तीन लाख रुपयों से भरे झोले को पार करने वाले अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने चोरों के पास से रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किया। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक0 रवि कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 11 जुलाई को राजेंद्र सिंह निरंजन निवासी जुझारपुरा थाना कोंच ने तहरीर दी थी। बताया कि वह बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर बाजार में खरीदारी करने लगा। इसी दौरान टप्पेबाजों ने उनकी बाइक पर टंगे रुपयों से भरे झोले को पार कर दिया था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस टीमों को लगाया था। शुक्रवार की सुबह टीम को चेकिंग के दौरान गुरावती रोड से दो चोर सुरेश दोहरे व दीपू दोहरे दोनों निवासी गहेसर थाना दिबियापुर औरैया को गिरफ्तार किया। तलाशी में पुलिस को लूटे गए 50 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़ी गई बाइक दीपू की है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि कोंच में 11 जुलाई को टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि चोरी करने से पहले वह लोग बैंक से रुपये निकालने वाले लोगों की रेकी करते है और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर भाग जाते है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों पर औरैया जनपद में कई आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तीन चोर फरार
फरार अभियुक्तों में बड़े उर्फ रोशनलाल, विपिन निवासी सरायगढे़वा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, संदीप दोहरे निवासी नयागांव जनपद भिंड मध्यप्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed