फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two friends riding a bike died and one injured in a collision with a tractor

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died and one injured in a collision with a tractor
कालपी (जालौन)। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल में डॉक्टर ने एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव निवासी धूराम पाल (43) अपने दोस्त शिवकुमार उर्फ परदेशी (45) व ब्रह्मा पाल (27) के साथ शनिवार को एक ही बाइक से ताहरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि धूराम को झांसी रेफर कर दिया। रविवार सुबह इलाज के दौरान धूराम की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि दोनों खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि चालक मौके से भाग गया है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल से ससुराल में रह रहा था शिवकुमार

ट्रैक्टर की टक्कर से मृत हुए शिवकुमार झांसी जिले के गोकुलपारा गांव के निवासी थे। वह करीब दस साल से लुहरगांव में रह रहे थे। ब्रह्मा उनका साला है। शनिवार की रात तीनों रगौली गांव से होकर धूराम की बहन के यहां जा रहे थे। जहां रास्ते में हुए हादसे में शिवकुमार व धूराम की मौत हो गई, जबकि ब्रह्मा जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed