फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two friends coming to Orai by bike were crushed by a truck

Jalaun News: बाइक से उरई आ रहे दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा

Mon, 08 Sep 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends coming to Orai by bike were crushed by a truck
उरई/आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम ढाबा के पास बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गए। ट्रक चालक उन्हें रौंदते हुए भाग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



कदौरा थाना क्षेत्र के शहीदनगर गांव निवासी सेवाराम (50) अपने पड़ोसी दोस्त माता प्रसाद उर्फ कल्लू (36) के साथ रविवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से उरई आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गोविंदम ढाबा के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक दोनों को रौंदता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सेवाराम गांव में रहकर खेती करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी शीला देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता प्रसाद पोकलैंड मशीन चालक थे। उनकी एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी भानवती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि बाइक सवारों की ट्रक की टक्कर से मौत हुई है। चालक का पता चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों की दोस्ती गांव में थी चर्चित, एक साथ चली गई जान



शहीदनगर गांव निवासी सेवाराम व माता प्रसाद में उम्र का करीब 15 साल का अंतर था, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त थे। वह हमेशा एक ही साथ रहते थे। जहां जाते थे साथ में जाते थे। कुछ दिन से माता प्रसाद मशीन चलाने नहीं जा रहा था, तो दोनों मजदूरी करने साथ जाया करते थे। परिजनों का कहना है कि दिन में वह दो घंटे एक-दूसरे से बात नहीं कर लें तो उनका खाना नहीं पचता था। एक साथ मौत से गांव में मातम है। परिजनों का कहना है कि भगवान ने एक साथ दो घरों पर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed