फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two dilapidated poles broke while laying new cable, workers injured

Jalaun News: नई केबल डालते समय टूटे दो जर्जर खंभे, कर्मचारी घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two dilapidated poles broke while laying new cable, workers injured
कोंच। जर्जर पोल पर नई केबल डालते समय दो पोल टूट गए। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया। साथियों ने तत्काल उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। खंभे सड़क के बीच गिरने से लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बिजली के पोल टूटकर एक दीवार पर जा गिरे, गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि, यह कस्बे का भीड़भाड़ वाला इलाका है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे में मोंटे कार्लो कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर बिजली पोल और लाइनें बदली जा रही हैं। रविवार सुबह 10 बजे स्टेट बैंक से लवली चौराहे तक के क्षेत्र में केबल डालने का काम चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद निवासी ओमकार (23 वर्ष) खंभे पर चढ़कर लाइन खींच रहा था, तभी दो जर्जर खंभे टूटकर गिर पड़े। खंभे गिरते देख लोगों ने दौड़कर खुद को सुरक्षित किया, लेकिन खंभे पर चढ़ा कर्मचारी नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए नर्सिंग होम पहुंचाया। इस दौरान न केवल बिजली का काम बाधित हुआ, बल्कि आवागमन भी लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह रुका रहा। काम शाम पांच बजे के बाद दोबारा शुरू हो पाया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहा है। बिना जर्जर पोल हटाए ही नई केबल डाल रहा था, जबकि कंपनी को जर्जर तारों के साथ पोल बदलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल खींचने से पहले क्यों नहीं बदले गए जर्जर पोल
सरकारी कार्यों में लापरवाही और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण ठेकेदार जल्दबाजी में काम पूरा कर रहे हैं। कस्बे के भीतर कंपनी द्वारा बिजली के जर्जर पोल और लाइनें बदली जा रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि यदि खंभे पहले से जर्जर थे, तो उन्हें बदले बिना केबिल क्यों खींची गई। लाइन खिंचते समय दो पोल टूट गए और एक कर्मचारी घायल हो गया, यह दिखाता है कि ज़मीन पर कार्य से पहले उचित निरीक्षण नहीं हुआ। भीड़भाड़ वाले इलाके में यह हादसा और बड़ा हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर नहीं था।


कस्बे के फर्स्ट फीडर में अभी बाकी है काम
मोंटे कार्लो कंपनी द्वारा कस्बे में जर्जर बिजली लाइन और पोल बदलने का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन धीमी प्रगति के कारण यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जेई अमन पांडे ने बताया कि कस्बे के फर्स्ट फीडर में अभी जर्जर केबिल और खंभे बदले जाने का कार्य बाकी है।बताया कि सुभाष नगर, गांधी नगर और पटेल नगर समेत कई मोहल्लों की गलियों में कार्य होना बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।

वर्जन

लाइन खींचने से पहले खंभों की स्थिति की जांच की गई थी और देखने में ठीक लग रहे थे। कहा कि खंभों की मजबूती जांचने के लिए कोई विशेष मशीन उपलब्ध नहीं होती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो खंभों के बीच नया खंभा लगाया जा रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने लगने नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। -अभय सिंह, सुपरवाइजर मोंटे कार्लो कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed