{"_id":"5eb058ea8ebc3e90525e0927","slug":"two-died-under-suspicious-circumstances-police-unaware-orai-news-knp5584972135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो की मौत, पुलिस अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो की मौत, पुलिस अनजान
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में रविवार को दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि मरने वालों में एक बुजुर्ग व एक युवा था, इन दोनों ने तीसरे व्यक्ति के साथ मिलकर कोई नशीला पदार्थ जैसे स्प्रिट या सैनिटाइजर अत्याधिक मात्रा में पी लिया था। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिए दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। तीनों सीएचसी से जुड़े भी बताए जाते हैं, इस बाबत वहां के अधिकारियों ने मौत की पुष्टि तो की है पर कारण नहीं बता सके।
इलाकाई लोगों के मुताबिक, शनिवार को सीएचसी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग (65) ने अपने सहयोगी रिटायर्ड कर्मी के 35 वर्षीय बेटे व वर्तमान में कार्यरत एक अन्य 52 वर्षीय कर्मी के साथ मिलकर शराब न मिलने पर कोई नशीला पदार्थ अत्यधिक मात्रा में पी लिया। इस पर रविवार सुबह पहले बुजुर्ग की हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें नजदीक के डॉक्टर के पास ले गए तो वहां से जवाब मिलने पर झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोपहर के वक्त युवक की भी मौत हो गई।
दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को कोई सूचना दिएअंतिम संस्कार भी करा दिया। इलाकाई लोगों की मानें तो तीसरे की भी हालत गंभीर है जो कि घर पर ही इलाज करा रहा है। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं है। शवों का कोई पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। फिर भी जांच कराई जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला का कहना है कि रिटायर्ड कर्मी और एक युवक की मौत की जानकारी तो है पर कारण क्या था, इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं।