फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two died in accidents, one injured

हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two died in accidents, one injured
उरई। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसों में दोनों युवक घायल हो गए। कांशीराम चौकी प्रभारी ने दोनों को जिला अस्पातल पहुंचाया। वहां पर डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित ग्राम मड़ोरा के पास रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार जीतेंद्र (29) पुत्र गोटीराम निवासी हरदोई गूजर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी बाइक पर सवार सुनील (24) पुत्र ठाकुरदास निवासी कठौंदा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पांडौरी निवासी 32 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र ज्ञान बाबू शनिवार देर शाम को बाइक से कोंच आ रहा था, तभी कोंच कैलिया रोड पर ग्राम घमूरी के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed