फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two days ago the neck was cut with a blade, death

दो दिन पूर्व ब्लेड से गर्दन काटी, मौत

Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two days ago the neck was cut with a blade, death
उरई। दो दिन पूर्व ससुराल से लौटते वक्त युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक शराब का लती था और पहले भी जान देने का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन

औरैया जिले के जोरा बहादुरपुर का कुंवरलाल (35) दो दिन पहले पत्नी चंद्रकली को छोड़ने कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम आल ससुराल आया था। पत्नी को छोड़ने के बाद लौटते वक्त गांव के बाहर ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed