फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two cattle cut off from labor special train

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से दो मवेशी कटे

Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two cattle cut off from labor special train
उरई (जालौन)। झांसी से कानपुर की ओर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक चालक ने ट्रेन रोकी, तब तक दो मवेशी ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। इसके चलते ट्रेन आठ मिनट तक खड़ी रही। ट्रैक से चालक ने मवेशियों को हटाया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

घटना शनिवार की सुबह उस वक्त घटी जब झांसी से कानपुर जाने वाली श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन भुआ उरई सेक्शन से गुजर रही थी। रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास ट्रैक पर अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसपी सिंह ने ट्रेन को रोका, तब तक दो मवेशी ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। इसके चलते ट्रेन रुक गई। चालक ने सहायक चालक की मदद से ट्रैक से कटे मवेशियों को हटाया। तब जाकर गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन 9 बजकर पांच मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक करीब आठ मिनट खड़ी रही। बता दें कि इस ट्रैक पर आए दिन मवेशी आ जाने के कारण ट्रेनें खड़ी हो रही है। शुक्रवार को भी एक मालगाड़ी मवेशियों के कारण खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed