{"_id":"6809360be1069ebfbe0ebe34","slug":"two-bike-riders-fell-into-the-canal-after-colliding-with-a-culvert-one-died-orai-news-c-224-1-ori1005-128373-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिया से टकराकर दो बाइक सवार नहर में गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिया से टकराकर दो बाइक सवार नहर में गिरे, एक की मौत
विज्ञापन
उरई। बाइक पुलिया से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक नहर में गिर गए। चीखपुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। वह बहन के घर जा रहे थे।
आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव निवासी अमित कुमार (22) अपने दोस्त नीलेश के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव गया था। मंगलवार की रात दोनों वहां से लौटे तो अमित ने खदानी गांव में रहने वाली बहन के यहां जाने की इच्छा जताई। दोनों वहां जाने के लिए निकले। जैसे ही बाइक नहर के पास पहुंची रात होने की वजह से अमित को पुलिया नहीं दिखी। बाइक पुलिया से टकरा गई और दोनों नहर में गिर गए। शोर सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि अमित निजी कंपनी में काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी जगत सिंह गांव में रहते हैं। कोटरा थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। बाइक पुलिया से टकराने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।