{"_id":"6691962b26b47521360e01a4","slug":"two-bike-riders-died-in-a-collision-with-a-car-orai-news-c-224-1-ori1001-117127-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Sat, 13 Jul 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
जालौन। शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे इसकी और दोस्त की मौत हो गई। गांव में एक साथ दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुठौंदा निवासी हलवाई दिनेश सोनी (30) शादी समारोह में खाना बनाने का ठेका लेते थे। शुक्रवार सुबह लौना, हरदोई में शादी कार्यक्रम होने पर वह अपने साथी हलवाई लक्ष्मण कुशवाहा (40) के साथ बाइक से काम करने जा रहे थे। जैसे ही बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुड़ार पुलिया के पास पहुंची तभी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि लक्ष्मण की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दिनेश हलवाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे, उनके एक बच्चा है। जबकि लक्ष्मण की शादी नहीं हुई थी, वह उनका सहयोगी था। एक ही गांव से दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। लोगों का कहना है कि दोनों अच्छे मित्र थे और हमेशा साथ में ही काम पर जाते थे। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।