फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested in firing and assault case.

Jalaun News: फायरिंग और मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in firing and assault case.
आटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर फायरिंग करने वाले आरोपी व महिला को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आटा थाना पुलिस को पहले पक्ष के शैलेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर पर था। गांव के जयनारायण उर्फ नीतू, दो महिलाएं और दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे व तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से घसीटकर बाहर ले जाकर भी हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। पुलिस ने इस तहरीर पर जयनारायण उर्फ नीतू, दोनों महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि जयनारायण उर्फ नीतू मंदिर जा रहे थे, तभी शैलेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए ईंट फेंकी और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बचाव में आई महिला पर शैलेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए, जिससे वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र निरंजन व महिला को न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि आरोपी शैलेंद्र पर कार्रवाई की गई है। जबकि महिला के ऊपर पहले से दर्ज मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed