{"_id":"669eeb0c0cd611b42b0f7274","slug":"two-arrested-in-case-of-murder-of-a-youth-and-throwing-his-body-in-a-well-two-have-been-caught-earlier-orai-news-c-224-1-ori1001-117595-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक की हत्याकर शव कुएं में फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, दो पहले पकड़े जा चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक की हत्याकर शव कुएं में फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार, दो पहले पकड़े जा चुके
Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के सिकरीराजा में एक सप्ताह पहले युवक की हत्या कर उसके शव को उसके साथियों ने कुएं में फेंक दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। शेष दो फरार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के सिकरीराजा गांव निवासी विशाल उर्फ भरत रजक (25) का 16 जुलाई को शव गांव की गढ़ी स्थित पुराने किले के कुएं में मिला था। पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप उसके चार साथियों पर लगाया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रवि व रामवरन उर्फ मामू को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर थे। रविवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीसरे आरोपी धीरज निवासी सिकरीराजा को गांव के बाहर से और सोमवार सुबह चौथे आरोपी शिवप्रताप सिंह निवासी सिकरीराजा को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।