फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for lifting more soil than permitted and scuffling with investigation team

Jalaun News: अनुमति से अधिक मिट्टी उठाने व जांच टीम से हाथापाई में दो गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for lifting more soil than permitted and scuffling with investigation team
कोंच। ग्राम मनसुखपुरा में अनुमति से ज्यादा मिट्टी खोदने और जांच टीम से हाथापाई करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम मनसुखपुरा में किसान कालका उर्फ हरजन सिंह के खेत से 100 घनमीटर मिट्टी उठाने की अनुमति तहसील से ली गई थी। इस पर खनन माफिया ने 1800 घनमीटर से ज्यादा मिट्टी उठा डाली थी। सूचना पर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पहुंची तो वहां मौजूद माफिया के लोगों ने जांच टीम से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार सादुल्लाह खान मौके पर पहुंचे और मिट्टी खनन करते हुए तीन-ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़कर थाने में खड़े करा दिए थे। जांच टीम में शामिल जगनपुरा चौकी इंचार्ज विवेक सिंह की तहरीर पर गोखले नगर कोंच निवासी रवि वर्मा व कैंथी गांव निवासी शिव जाटव के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed