फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two Anna cattle trapped in goods train engine

Jalaun News: मालगाड़ी के इंजन में फंसे दो अन्ना मवेशी

Mon, 05 Jun 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two Anna cattle trapped in goods train engine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी कानपुर सेक्शन में उरई आटा और उरई भुआ, एट-पिरौना सेक्शन में आए दिन अन्ना जानवरों का ट्रैक पर आकर ट्रेन संचालन में बाधा बन रहे हैं। रविवार की दोपहर के 12:30 बजे उरई सरसौखी सेक्शन के बीच करमेर रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 पर लालपुर स्पेशल मालगाड़ी गुजर रही थी। तभी ट्रैक पर अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। चालक ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना चाहा, तब तक दो मवेशियों की मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के इंजन में मवेशी फंसने खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रुम और उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। डिप्टी एसएस ने तत्काल प्वाइंटमैनों को मौके पर भेजा और इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला। इसके चलते ट्रेन 12:30 बजे से 12:40 बजे तक लगभग 10 मिनट खड़ी रही। चालक ने इंजन से उतर कर चेक किया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अन्ना मवेशी के आने से मालगाड़ी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article