फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two and a half year imprisonment for bike theft

बाइक चोरी के मामले में ढाई साल की सजा और सात हजार अर्थदंड

Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year imprisonment for bike theft
उरई। नौ साल पुराने बाइक चोरी के मामले में आरोप साबित होने पर अपर जिला जज तृतीय अनिल कुमार यादव ने ढाई साल का कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। बाइक चोरी की घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर घटी थी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहर के मोहल्ला पटेलनगर कुर्मी कालोनी निवासी आलोक पुत्र विनोद निरंजन ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मार्च 2010 की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से अपने जीजा को छोड़ने स्टेशन आया था। जीजा को ट्रेन में बैठाने के बाद जब वह लौटा तो बाइक गायब थी, जिसकी तहरीर उसने कोतवाली पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

3 जनवरी 2011 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कालपी रोड पर कुछ बाइक चोर आ रहे है। इस पर कोतवाली में तैनात दरोगा चंद्रशेखर यादव पुलिस बल के साथ पालीटेक्निक के पास खड़े हो गए और चोरी की बाइक लेकर आ रहे जयपाल को पकड़ लिया, जब उससे पूछताछ की तो उसने बाइक खरीदने की बात कही। उसकी निशानदेही पर बाइक चोर चंदकुआ, कोंच निवासी शेरू उर्फ गुफरान पुत्र मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि गुरुवार को अपर जिला जज तृतीय अनिल कुमार यादव की अदालत ने शेरू उर्फ गुफरान पर आरोप साबित हो जाने पर ढाई साल की सजा और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed