{"_id":"1964d03fad64bee1c076627d41a8a560","slug":"two-and-a-half-million-children-were-given-polio-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख बच्चों को दी गई पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख बच्चों को दी गई पोलियो ड्राप
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो दिवस पर जिले के करीब ढाई लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई
विज्ञापन
गई। जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोलियो बूथ से बच्चे को
पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो की बीमारी को
जड़ से खत्म करने के लिए शासन प्रयत्नशील है। अधिकारियों को भी चाहिए कि वह
शासन की मंशानुसार काम करें
और बूथ पर आने वाले हरेक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जाए। यहीं नहीं जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें घर-घर जाकर दवा दी जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। जिला अस्पताल में बूथ शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि देश में पोलियो एक गंभीर बीमारी बन गईं है। समय पर पोलियो की दवा न मिलने
पर बच्चे विकलंागता के शिकार हो जाते हैं। इस अभिशाप को खत्म करने के लिए ही शासन समय-समय पर पोलियो बूथ का आयोजन कर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को केंद्रों पर ले जाकर दवा पिलाएं। कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि यह एनआईडी राउंड हैं। इसमें टीओपीवी
वैक्सीन पिलाई जाती है। हम सब मिलकर अपने एवं पड़ोस के जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को ओरल पोलियो ड्राप पिलाना न भूलें। इस मौके पर डा. अजीत कुमार जायसवाल, डा. सुनीता बनौधा, डा. सत्यप्रकाश, डा. सुग्रीव बाबू, डा.जीप्रसाद मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक पाठशाला गणेशगंज पहुंचकर पोलियो बूथ का उदघाटन
किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं कारणवश कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसे 26 फरवरी तक घर घर भ्रमण कर पल्स पोलियो की टीम द्वारा दवा प्रत्येक दिशा में पिलाई जाए। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।