फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused named in the murder of the school operator were sent to jail

Jalaun News: स्कूल संचालक की हत्या के नामजद दो आरोपी भेजे गए जेल

Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two accused named in the murder of the school operator were sent to jail
रामपुरा। स्कूल संचालक व सेवानिवृत्त शिक्षक की रविवार को योगा करते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र ने दो नामजद व चार अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउवा बुजुर्ग गांव निवासी विद्याराम आजाद (68) भीम नगर में तीन विद्यालय संचालित करते थे। रविवार को वह मॉर्निंग वॉक करने के दौरान पुलिया पर बैठकर योग कर रहे थे। तभी उनकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र दिनेश कुमार ने भीम नगर निवासी रामखिलावन व रामचरन व चार अज्ञात लोगों पर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। सीओ राम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed