फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tuition teacher along with his friends raped the student, grandfather died in shock

Jalaun News: ट्यूशन टीचर ने साथियों संग मिलकर छात्रा से किया दुष्कर्म, सदमे में दादा की मौत

Wed, 06 Nov 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 06 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tuition teacher along with his friends raped the student, grandfather died in shock
कुठौंद (जालौन)। ट्यूशन टीचर शादी का झांसा देकर छात्रा से छह महीने दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने शादी पर जोर दिया तो उसने दिवाली की रात छात्रा को बुलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पौत्री से दुष्कर्म की बात जानकर सदमे में दादा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा (19) ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही शनि याज्ञिक से सात माह से ट्यूशन पढ़ रही थी। इसी दौरान शनि ने उसे शादी का झांसा देकर फंसा लिया और कई बार उससे दुष्कर्म किया। 31 अक्तूबर दिवाली की रात जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। छात्रा ने बताया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। जब उसने फिर शादी की बात की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर पौत्री से दुष्कर्म की बात सामने आने पर छात्रा के 75 वर्षीय दादा को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। कानपुर कॉर्डियोलॉजी में उनकी मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद >;>; जिसे सौंपी थी होनहार बनाने की जिम्मेदारी उसने ही की हैवानियत : पेज 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed