{"_id":"68bde97dd6e57a456d038105","slug":"tubewell-motor-breaks-down-again-water-crisis-in-half-a-dozen-localities-orai-news-c-224-1-ori1005-134292-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्यूबवेल की मोटर फिर खराब, आधा दर्जन मोहल्लों में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्यूबवेल की मोटर फिर खराब, आधा दर्जन मोहल्लों में जल संकट
विज्ञापन
जालौन। नगर के कटरा मोहल्ले में स्थित जल संस्थान के ट्यूबवेल की मोटर रविवार को चौथी बार खराब हो गई।इससे आधा दर्जन मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जेई का कहना है कि मोटर जैसे ही आएगी बदल जी जाएगी।
नगर के कटरा मोहल्ले में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास स्थित जल संस्थान के ट्यूबवेल से मोहल्ला कटरा, गणेशजी, ओझा, हिरदेशाह, सहावनाका और पहलवानबाड़ा जैसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में जल आपूर्ति की जाती है। पिछले चार महीने में इस नलकूप की मोटर चार बार खराब हो चुकी है, जिससे लोग परेशान हैं। पहली बार आठ मई, फिर नौ मई और फिर 30 मई को मोटर खराब हुई थी।
अब रविवार को एक बार फिर सुबह मोटर खराब होने से चौथी बार संकट खड़ा हुआ है। हर बार अस्थायी मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की जाती है, लेकिन स्थायी समाधान न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के विवेक कुमार के नेतृत्व में आयुष श्रीवास्तव, अमन समाधिया, विशाल साहू, कीर्तिवर्धन दास, रोहित साहू, गौरव खैमरिया, जाकिर सिद्दीकी, प्रदीप तिवारी, रितिक गुप्ता आदि ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर के बार-बार खराब होने के कारण सुबह-शाम के समय लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कई बार महिलाओं और बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूरी में हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने जल्द से जल्द नई मोटर लगाने की मांग की। बताया कि चुंगी नबर चार के पास एक नया नलकूप बनाया गया है उसे चालू करा दिया जाए तो भी लोगों की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर को खोलकर उसे दुरूस्त कराने के लिए भेजा गया है। मोटर के आते ही उसे फिट कराकर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।