{"_id":"5e1776358ebc3e879c011611","slug":"tube-wells-motor-blown-drinking-water-crisis-over-three-days-orai-news-knp537411727","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की मोटर फुंकी, तीन दिन से छाया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की मोटर फुंकी, तीन दिन से छाया पेयजल संकट
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइन से बहता पानी।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। जल संस्थान के कर्मचारियों की अनदेखी से तीन दिन से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा रहा है। कई शिकायतों के बाद भी तीन दिन पहले फुंकी नलकूप की मोटर को अभी तक नहीं बदला गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मोटर ठीक न हुई तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि रविवार दोपहर गांव के मुख्य नलकूप की मोटर फुंक गई थी। मोटर खराब होते ही गांव में पीने के पानी का संकट गहराने लगा था, लोगों को लगा था कि जल्द ही सप्लाई ठीक हो जाएगी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक मोटर ठीक नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के प्रेम नरायण, हरिश्चंद्र, अंकुर शिवहरे, विनोद, शाकिर आदि का कहना है कि मोटर खराब होने के बाद ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना जल संस्थान को दे दी थी, लेकिन लापरवाही दिखाते हुए जल संस्थान ने अब तक नलकूप की मोटर नहीं बदली। इससे ग्रामीणों को काफी दूर से पानी भरने जाने जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जल संस्थान के अधिशाषी अधिकारी मनोज आर्या का कहना है कि नलकूप की मोटर बदलने के निर्देश दे दिए गए है। जल्द ही सप्लाई चालू सुचारु करा दी जाएगी।
पाइप लाइन में लीकेज होने से हो रही परेशानी
कदौरा (जालौन)। जल संस्थान के जिम्मेदारों की लापरवाही से पाइप लाइन में लीकेज होने से जहां रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं लोगों को भी दूषित पानी पीना पड़ रहा है। लगातार पानी बहने की वजह से सब्जी मंडी में कीचड़ हो गया है। जिससे सब्जी विक्रेताओं को दुकानें लगाने में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों को भी कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक जल संस्थान ने पाइप लाइन ठीक नहीं कराई, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के बगल से जल संस्थान की पाइप लाइन निकली हुई है। एक माह से पाइप लाइन में लीकेज है, जिसकी शिकायत भी की गई, पर जिम्मेदारों ने सुनवाई नहीं की। शिवकुमार गुप्ता, नवाब राइन, रामकिशोर, कल्लू गुप्ता, सुरेश सविता, आसिफ खां ने बताया कि जल संस्थान द्वारा डाली गई पाइप लाइन एक माह से लीकेज है, जिससे हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो कर सड़क पर फैल रहा है। जिससे मुख्य बाजार में कीचड़ बना रहता हैं। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान को पत्र लिखा है जल्द पाइप लाइन को सही करवाई जाएगी।