फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trying to take out the bike from the railway track, the accident was saved

Jalaun News: रेलवे ट्रैक से बाइक निकालने की कोशिश, हादसा बचा

Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trying to take out the bike from the railway track, the accident was saved
उरई। कानपुर-झांसी रेलमार्ग के कालपी उसरगांव सेक्शन के जोल्हूपुर क्रॉसिंग पर एक बाइक ट्रेन की चपेट में आते-आते बच गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे दरभंगा से अहमदाबाद जानेव वाली साबरमती एक्सप्रेस जब जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग नंबर 194 से गुजर रही थी। तभी एक व्यक्ति क्रॉसिंग के नीचे से बाइक निकालने लगा। गेटमैन के मना करने पर भी वह नहीं माना और गेटमैन से गालीगलौज करने लगा। किसी तरह गेटमैन ने उसे रोका, तब तक ट्रेन गुजर गई। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक कालपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच कर व्यक्ति के बारे में गेटमैन से जानकारी ली।

गेटमैन बताया कि वह मौके से भाग गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक सवार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जल्दी ही पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया किसी प्रकार का रेल संचालन और रेलवे को क्षति नहीं हुई है। हालांकि क्रॉसिंग बंद होने पर ट्रैक पार करना दंडनीय अपराध है। साथ ही बाइक चालक ने गेटमैन से भी अभद्रता की है। लिहाजा इस मामले में आरपीएफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed