{"_id":"6aa8494291e6fa1d030af2e9","slug":"trucks-collide-while-overtaking-cleaner-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-149671-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरटेक करने में भिड़े ट्रक, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरटेक करने में भिड़े ट्रक, क्लीनर की मौत
विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक क्लीनर संतोष की फाइल फोटो।
उरई। शिकोहाबाद से आलू लादकर मऊरानीपुर जा रहा ट्रक सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 181 के पास हादसे का शिकार हो गया। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से जा टकराया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मऊरानीपुर के नई बस्ती निवासी चालक इमरान (45) क्लीनर संतोष (52) के साथ रविवार की रात ट्रक में शिकोहाबाद से ट्रक में आलू लादकर मऊरानीपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 181 पर पहुंचा तभी वह आगे जा रहे ट्रक से ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान वह उससे टकरा गया। इससे दोनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर एक्सप्रेसवे बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही संतोष के पुत्र मनीष और मोहित अस्पताल पहुंचे। पिता की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि हादसे में क्लीनर की मौत हुई है। जांच की जा रही है।